Connect with us

The WhiteMirchi Show

हरियाणा के कांग्रेसियों को चमचम बता खिचड़ी थमा दी

mm

Published

on

पूर्व एमएलए उदयभान को मिली हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान, साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

शकुन रघुवंशी
फरीदाबाद। होडल से चार बार विधायक रहे उदयभान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को पिछले 15 दिनों से किसी चमत्कार की उम्मीद थी। पिछले आठ साल से सांगठनिक जिम्मेदारी से महरूम कांग्रेसियों को लग रहा था कि उन्हें जिम्मेदारी देने वाला आएगा, उनका तारणहार आएगा। उन्हें लगता था कि हरियाणा में मशहूर चमचम उन्हें खाने को मिलेगी। लेकिन इस गर्मी के मौसम में उनके अरमानों पर टनों खौलता पानी गिरा दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा को एक नहीं बल्कि पांच पांच अध्यक्ष दिए हैं। जिससे एक बार फिर स्पष्ट है कि कांगे्रस नेतृत्व प्रदेश को संगठन की दृष्टि से मजबूत करना ही नहीं चाहता है।
जातियों की नुमाइश है कांग्रेस की नई कमेटी
यदि नई घोषणा को आप देखें तो यह नेतृत्व परिवर्तन कम और जातियों की नुमाइश अधिक दिखाई देता है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को बनाया गया है। जो चार बार विधायक रहे हैं और अपने क्षेत्र में लोगों के चहेते हैं लेकिन होडल से बाहर उनकी पहचान बड़ी कमजोर है, जो प्रदेश अध्यक्ष के कद की तो बिल्कुल नहीं है। उदयभान फरीदाबाद में रहते हैं लेकिन यहां भी उन्हें कम ही लोग जानते हैं। इस प्रकार वह 90 विधानसभा क्षेत्रों को नेतृत्व कैसे दे पाएंगे, यह देखना रोचक होगा। कांगे्रसी ही उन्हें दलित नेता लिख कर बधाई दे रहे हैं। यानि केवल दलितों के नेता। इसी प्रकार वरिष्ठ कांग्रेसी किरण चौधरी की बेटी श्रुति को जाट नेतृत्व, जितेंद्र भारद्वाज को ब्राह्मणों के लिए, रामकिशन गुर्जर को पिछड़े वर्ग के लिए और सुरेश गुप्ता को वैश्य वर्ग के लिए चारा बनाकर डाला गया है। कह सकते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व ने जातियों में फंसे लोगों को फंसाने के लिए इन नेताओं को चारा बनाया है।
पांच को देखकर आइडिया लगा लें कि पूरी कमेटी कैसी होगी
इन पांच नियुक्तियों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले समय में एचपीसीसी की कमेटी कैसी होगी और संगठन का गठन कितना टेढ़ा काम होगा। लोगों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि उसने फिलहाल के लिए केवल नेतृत्व परिवर्तन की आवाज को दबाने के लिए यह नियुक्तियां की हैं।
यही फॉर्मूला केंद्रीय कमेटी में भी लागू करे कांग्रेस
अब कुछ लोग चुटकियां लेते दिख रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान को यही फॉर्मूला केंद्रीय कमेटी में भी लागू करना चाहिए। जहां राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाकर देश की विभिन्न जातियों से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएं। ऐसे अध्यक्षों की संख्या कम से कम 350 हो सकती है। या दूसरा फॉर्मूला हो सकता है कि देश के सभी 640 जिलों से एक एक कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाए। इससे राहुल गांधी की एक झटके से पूरे देश में स्वीकार्यता बन सकती है।
वैसे भी पीके के झटके के बाद कांग्रेस को संजीवनी की जरूरत है
वेैसे भी कांग्रेस को पीके यानि प्रशांत किशोर ने जब से बिग नो कहा है, तब से कांग्रेस नेतृत्व सदमे में है और उसे किसी संजीवनी की जरूरत है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार क्यों कर दिया, इसकी कोई साफ वजह तो अभी तक किसी को नहीं पता है, लेकिन लुटियंस जोन में चर्चा है कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव रखा था। जो मैडम को पसंद नहीं आया। वैसे सूत्र बताते हैं कि पीके जल्द ही नई राजनीति के टैग के साथ अपनी नई पार्टी लांच कर सकते हैं।

टिप्पणी  :

36 प्रतिशत पंजाबी आबादी वाले प्रदेश में आजतक कांग्रेस ने कोई पंजाबी अध्यक्ष या पंजाबी मुख्यमंत्री नही बनाया बल्कि पंजाबी बहुल्य क्षैत्रों को बांटा जरूर है जिसका नुकसान कांग्रेस को हो रहा है क्ंयोकि पंजाबी समाज कांग्रेस की अन्देखी समझ चुका है लेकिन कांग्रेस का आला कमान है कि इस नुकसान को वह देख ही नही पा रहे हैं ।
हरीश चन्द्र आज़ाद, पंजाबी नेता

The WhiteMirchi Show

इस बार Rahul Gandhi को Arvind Kejriwal ने पछाड़ा । WhiteMirchi

mm

Published

on

Continue Reading

The WhiteMirchi Show

अयोध्या में पति पत्नी की पिटाई का दूसरा सच | WhiteMirch

mm

Published

on

अयोध्या में पति पत्नी की पिटाई का दूसरा सच | WhiteMirchi 

http://WhiteMirchi.Com पर मिलेगी ख़ास खबर, गौरवशाली इतिहास, रूह ब रूह, धर्म-अध्यात्म, लेख, बक lol और भी बहुत कुछ। youtube channel https://youtube.com/channel/WhiteMirchi instagram id https://instagram.com/whitemirchii twitter handle https://twitter.com/whitemirchi facebook page https://facebook.com/whitemirchi whatsapp/call. 9911161753 email. whitemirchinews@gmail.com

Continue Reading

The WhiteMirchi Show

देश की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले देशभक्त नहीं हो सकते?

mm

Published

on

टिप्पणी : देश की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले देशभक्त नहीं हो सकते?

Continue Reading
खास खबर1 month ago

Exclusive : एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगों की लूट का मायाजाल

रूह-ब-रूह4 months ago

Seema Haider मुद्दे पर क्या बोले Advocate Rajesh Khatana

सिटी न्यूज़5 months ago

रोटरी क्लब एवं विद्यासागर की जितनी सराहना की जाए वह कम है : राजेश नागर

सिटी न्यूज़6 months ago

नीति और नीयत के खरे बनने की शपथ लें वकील  – राजश्री

सिटी न्यूज़6 months ago

किसने कहा जाति छोडो, भारत जोड़ो | WhiteMirchi

बक Lol7 months ago

आप गली गली हनुमान चालीसा क्यों पढ़ रहे हैं?

बक Lol7 months ago

7400 वें हनुमान चालीसा और राजनीति का आपस में क्या कोई रिश्ता है  

बक Lol8 months ago

आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए बचाएं जल – प्रभाकर 

सिटी न्यूज़8 months ago

एनडीए, एनए व सीडीएस की परीक्षा 16 को, डीसी ने की रिहर्सल  

बक Lol8 months ago

रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं : मूलचंद शर्मा

रूह-ब-रूह4 months ago

Seema Haider मुद्दे पर क्या बोले Advocate Rajesh Khatana

सिटी न्यूज़6 months ago

किसने कहा जाति छोडो, भारत जोड़ो | WhiteMirchi

बक Lol7 months ago

आप गली गली हनुमान चालीसा क्यों पढ़ रहे हैं?

बक Lol7 months ago

7400 वें हनुमान चालीसा और राजनीति का आपस में क्या कोई रिश्ता है  

सिटी न्यूज़10 months ago

कुंदन स्कूल में IAS जीतेन्द्र यादव रह गए दंग | WhiteMirchi 

सिटी न्यूज़10 months ago

Joshimath के लिए 25 लाख की राहत सामग्री को CM Manohar Lal ने दिखाई झंडी

वाह ज़िन्दगी10 months ago

क्या DIVINE HEALING से सही हो सकती है DIABETES | WhiteMirchi 

सिटी न्यूज़10 months ago

प्राइवेट स्कूल्स में फ्री पढ़ने के लिए टेस्ट 12 फरवरी को 

बक Lol10 months ago

Kissagoi : एक वेश्या का बेटा लड़की बन गया? by Shakun Raghuvanshi

बक Lol10 months ago

वो कौन है और क्यों 35 साल की उम्र में 3 बच्चों संग शादी से बाहर निकल गयी? किस्सागोई by शकुन रघुवंशी

लोकप्रिय